फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेक्स रैकेट संचालित करने के विरोध में भीड़ ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में एक दुकान में सेक्स रैकेट संचालित करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने जमकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ता मौके पर पहुंची पुलिस ने इससे पहले स्थिति पर काबू पा लिया। आखिरकार पुलिस ने दुकान पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व सुभाषनगर स्थित एक दुकान से युवक और युवती को रंगरैलियां मनाते हुए पकड़ा था। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को दुकान पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा कर दिया। आक्रोशित भीड़ दुकान में तोड़फोड़ करने पर उतारू हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर मौके पर कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। आखिरकार कोतवाल के इस आश्वासन पर दुकान में ताला लगा दिया जाएगा। तब जाकर आक्रोशित भीड़ को शांत किया जा सका। कोतवाल अमरजीत ने बताया कि फिलहाल दुकान में ताला लगा दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें