फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्र रहे हैं यूजीसी के नए चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विवि अनुदान आयोग के नव नियुक्त चेयरमैन प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह गढ़वाल विवि के छात्र रह चुके हैं। प्रो. पाल ने 80 के दशक में गढ़वाल विवि से शोध किया। प्रो. पाल के यूजीसी चेयरमैन नियुक्त होने पर गढ़वाल विवि में खुशी की लहर है।
मुश्किलों के दौर में चल रहे गढ़वाल विवि के लिए इस बीच एक खुशी की खबर है। 80 के दशक में गढ़वाल विवि के शोध छात्र रहे प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह को यूजीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रो. पाल ने 80 के दशक गढ़वाल विवि के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रो. जीएस पालीवाल के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया। प्रो. पॉल के यूजीसी चेयरमैन नियुक्त होने पर गढ़वाल विवि के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने खुशी जताई है। शोध कार्य के दौरान उनके सहपाठी रहे प्रो. एसएस नेगी ने बताया कि प्रो. पाल ही क्षेत्र में सक्रिय रहते थे। उनका व्यवहार हंसमुख था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व महासचिव सुनील रावत ने कहा कि प्रो. पाल के यूजीसी चेयरमैन नियुक्त होने पर गढ़वाल विवि को फायदा मिलेगा। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़वाल विवि को प्रो. पाल से बहुत उम्मीदें हैं। गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने प्रो. पाल की नियुक्ति पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें