फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजेंद्र राणा की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शहीदी मेले का समापन...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर/कीर्तिनगर। चौरास में आयोजित सात दिवसीय शहीदी मेला लोक गायक गजेंद्र राणा के गीतों से सजी रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सपंन्न हो गया। शहीदी मेले के अंतिम दिन शहीदों को भावभीनी विदाई भी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहीदी मेले की सांस्कृतिक संध्या में गजेंद्र राणा के गीतों के स्वर व ताल ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों के साथ ही लोक गायक गजेंद्र राणा व साथी कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। गजेंद्र राणा की टीम की ओर से नी रयेंदू मै सी ढौंडा पडिग़े भैसी..., बबली तेरू मोबाइल...., पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की...., मेरू दलवीर घर नी बौड़ी....., हो लाली हो... आदि की प्रस्तुतिया दी गई। डा. सुभाष पांडे की कारगिल शहीदों पर दी गई प्रस्तुति पट्टी चौरास का तीन जवान, प्रताप राजेंद्र शिव सिंह महान ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मेला समापन संध्या कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डा.हरीश भट्ट, विपिन कंडारी, अर्जुन भंडारी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर संजय कुमार फौजी को सामाजिक कार्यों के लिए समिति की ओर से सम्मनित किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष जयकृष्ण भट्ट ने मेले के सफल आयोजन पर जनता सहित मेला प्रभारी विनोद चमोली, पुलिस और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि अगली बार शहीदी मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर अनिल बिष्ट, नरेंद्र भंडारी, कमलेश, राजेश बडोनी, मनोज, शैलेश मलासी, विवेक ममगाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें