फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरपूर पट्टी में जल्द खोला जाएगा कृषि संग्रहण केंद्र: उनियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 17.50 लाख रुपये देने तथा भरपूर पट्टी में कृषि संग्रहण केंद्र खोलने की घोषणा की है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने बृहस्पतिवार को विकासखंड देवप्रयाग के पंतगांव, टोल, विंदवा, समदर, दिखोल, गगवाड़ी और घंडियाल आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनीं। इस दौैरान मंत्री ने क्षेत्र के सात गांवों मेें पेयजल, संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 13 लाख देने की घोषणा की। मंत्री ने पंतगांव में यात्री विश्राम गृह और अन्य विकास योजनाओं के लिए भी अलग से तीन लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्यूट में आयोजित सभा में मंत्री ने कहा कि भरपूर पट्टी में पैदा होने वाले दलहन, अनाज और फल आदि का ग्रामीण काश्तकारों को उचित लाभ देने के लिए शीघ्र ही कृषि संग्रहण केंद्र खोला जाएगा। भ्रमण के दौरान मंत्री के साथ सासंद प्रतिनिधि बाकेलाल पांडे, अरविंद खंडूडी, जयप्रकाश पंत ,महेंद्र गुसांई, सारिका देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें