फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी प्रधानाचार्य पर लगाया शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। गैरसैंण की एक छात्रा से प्रधानाचार्य की ओर से छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित परिवार ने प्रधानाचार्य पर धमकियां देने का आरोप लगाया। परिजनों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कहा कि थाना जोशीमठ में मामले की नामजद रिपोर्ट के बावजूद आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी प्रधानाचार्य की ओर से लगातार पीड़िता के परिजनों को धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इधर, छेड़खानी के मामले के बाद से पीड़ित छात्रा का स्कूल जाना बंद हो गया है। छात्रा की ओर से मामले में प्रधानमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई गई है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें