फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा मांगल दल नंदप्रयाग के नाम रही राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता में नंदा मांगल दल नंदप्रयाग की टीम विजेता रही। जबकि हरियाली मांगल दल रुद्रप्रयाग प्रथम उपविजेता व सुषमा व्यास एवं सखियां टीम द्वितीय उपविजेता रही। विजेता टीम को 51 हजार, प्रथम उपविजेता को 41 व द्वितीय उपविजेता को 31 हजार की नगद राशि के साथ ट्राफी दी की गई। फाइनल में पहुंचने वाली सभी 15 टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 11-11 सौ की नगद राशि दी गई।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता के फाइनल में 15 टीमों ने प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी ने कहा कि मांगल गीत प्रतियोगिता परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण साबित होगी। मांगलगीत प्रतियोगिता युवाओं को गढ़वाली संस्कृति से जोड़ने में मील का पत्थर बनेगी। प्रतियोगिता आयोजक गिरीश पैन्यूली ने कहा कि विजेता पुरस्कार में 51 हजार की राशि सूरजभान गुप्ता व दीपक गुप्ता ने ऊषारानी की स्मृति में दी। पैन्यूली ने बताया कि फाइनल में पहुंची सभी 15 टीमों को नंदा बिष्ट व टेकेश्वर बिष्ट ने अपने पुत्र अनुराग की स्मृति में 1100-1100 की धनराशि दी। निर्णायक मंडल में प्रो. डीआर पुरोहित, डा. लता पांडे, मनोज थापा आदि शामिल थे।

हुड़का वादन नें बांधा शमां
मांगलगीत प्रतियोगिता के अंतिम दिन लोक कलाकार भक्ति शाह ने हुड़का वादन की प्रस्तुति दी। हुड़का वादन के साथ लोक जागरों की प्रस्तुति के दौरान वहां मौजूद महिलाओं पर देवता के पश्वा अवतरित हुए। लोक कलाकार भक्ति शाह ने लोगों से अपनी संस्कृति और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ओर लौटने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें