फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने छात्र को जड़ा थप्पड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र को होमगार्ड के थप्पड़ जड़ देने पर हंगामा खड़ा हो गया। गुरुकुल के छात्रों की पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हुई। आखिर में छात्र से नगद चालान वसूलने के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन

घटना प्रेमनगर आश्रम पुल के पास शाम करीब चार बजे घटी। गुरुकुल कांगड़ी विवि का छात्र गोविंद बुलेट से जा रहा था। पुल के पास पहुंचते ही होमगार्ड ने उसे सही दिशा की तरफ मोड़ना चाहा, लेकिन छात्र दूसरी तरफ से जाने की जिद्द करने लगा। इस बात को लेकर छात्र और होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि होमगार्ड ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। सूचना पर छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर छात्रों के साथ पहुंच गए। छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया और होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की । छात्रों के हंगामे की सूचना कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रों की पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हुई। आखिर में छात्र इस बात पर सहमत हो गए कि नगद चालान काट लिया जाए। छात्र के चालान कटवा लेने के बाद पूरा मामला निपट गया। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि छात्र को पीटना गलत था। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें