फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 240 छात्र-छात्राओं का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू बोर्ड व छात्रसंघ की संयुक्त पहल पर बिड़ला परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 240 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने परीक्षण कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर स्थित हेल्थ सेंटर में शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि वर्तमान समय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है। अनियमित दिनचर्या कई रोगों का कारण बनती है। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि नियमित दिनचर्या व नियंत्रित खान-पान बीमारियों से बचाता है। शिविर में एम्स के चिकित्सक डा. संतोष कुमार, डा. प्रतीक, डा. मनजीत सिंह व डा. विकास ने 240 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में प्रो. किरण डंगवाल, प्रो. विनीत घिल्डियाल, डा. जेपी भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, मनोज रावत, नीरज रैम्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें