फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंगालघेर में आया 5.3 तीब्रता का भूकंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। रिंगालघेर क्षेत्र में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम गांव में पहुंची और दो क्षतिग्रस्त मकानों से दो घायलों को निकाला। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मॉकड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

तहसील परिसर थराली में मंगलवार को भूकंप मॉकड्रिल का सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अभ्यास किया। एसडीएम चंदन सिंह डोबाल के नेतृत्व में आपदा से निपटने की रणनीति बनाई गई। पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना मिली कि रिंगालघेर गांव में भूकंप से नुकसान हुआ है। इस पर एसडीएम ने पुलिस तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड की टीम भेजी। पता चला कि रिंगालघेर से 500 मीटर पहले देवराड़ा बैंड पर चट्टान खिसकने से सड़क बंद है। एसडीएम ने लोनिवि को तुरंत जेसीबी भेजकर सड़क खोलने के आदेश दिए। टीम रिंगालघेर गांव पहुंची और क्षतिग्रस्त दो मकानों से घायल हरेंद्र सिंह व दयाल सिंह को रेस्क्यू किया और सीएचसी पहुंचाया। बाद में गांव में राशन और भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें