फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल, नगर निगम की जमीनों पर काबिज लोग होंगे बेदखल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर के भभूता वाला बाग, टीबड़ी और भगत सिंह चौक के पास भेल या फिर नगर निगम की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीनों पर काबिज लोगों को बेदखल करने की तैयारी की जा रही है। भेल और नगर निगम के बीच भू-सीमाकंन विवाद के चलते लोगों ने न सिर्फ जमीनों पर कब्जा कर लिया वरन इन जमीनों पर बहुमंजिले भवन भी खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत की मौजूदगी में सोमवार को हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भेल, नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम 23 दिसंबर को संयुक्त रूप से सीमांकन करेगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक मेें नगर निगम एवं भेल की भूमि के सीमांकन के अलावा बीएचईएल क्षेत्र में ट्रैफिक लाइट लगाए जाने पर भी सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि भेल प्रशासन ट्रैफिक लाइटों को लगाने के लिए नगर निगम को अनापत्ति प्रमाणपत्र देगा। बैठक मेें भेल परिसर में जमा होने वाले कूड़ा करकट के निस्तारण पर भी चर्चा की गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर सहमति बनी कि बीएचईएल क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाएगा जिसके लिए जमीन भेल प्रशासन मुहैया कराएगा। नगर आयुक्त नितिन भदौरिया ने जिलाधिकारी दीपक रावत को नगर निगम और भेल के बीच जमीनों को लेकर उपजे विवाद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल, बीएचईएल से नगर प्रशासक संजय पंवार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें