फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात, हिमाचल प्रदेश में भारी जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देश के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर भाजपाइयों ने जमकर जश्र मनाया। जीत सेे उत्साहित कार्यकर्ता चुनाव परिणाम आते ही सड़क पर उमड़ पड़े, पहले तो उन्होंने दिन में जमकर आतिशबाजी की और फिर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक मेें जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जीएसटी और नोटंबंदी अब कोई चुनाव मुद्दा नही रह गया है। देश की जनता अब विकास चाहती है। इन दोनों राज्यों की जनता ने भाजपा को मत देकर यह साबित कर दिया है कि मोदी के अलावा उन्हें कोई स्वीकार ही नही है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरीके से पीएम मेादी और भाजपा को साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की, मतदाताओं ने उन्हेें उसका सबक सिखा दिया । दोनों प्रदेशों की जनता ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया है। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पीएम मेादी ने कांग्रेस मुक्त भारत का जो संकल्प लिया वह साकार हेाता दिखायी दे रहा है। जश्र मनाने वालों में जिला उपाध्यक्ष रेाहित साहू, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, अनिरुद्ध भाटी, उपेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ. बिजेंद्र, प्रेम शंकर ङ्क्षपकी, नरेश शर्मा, नितीश वालिया, शोभित गुप्ता, प्रमोद चौहान समेत कई उपस्थित थे।
पथरी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर जगह जगह जश्र मनाया। गांव बहादरपुर जट में आयोजित बैठक में सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि गुजरात व हिमाचल में विधानसभा चुनाव में वहां की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को नकार दिया है। गांव बहादरपुर जट के अलावा फेरूपुर, धनपुरा शाहपुर, बादशाहपुर, गोविंदगढ़, टिहरी डोब नगर जैसे इलाकों में भाजपाइ यों ने जश्र मनाया।
विज्ञापन



गुजरात, हिमाचल प्रदेश चुनावों में जीत पर भाजयुमो ने किया दुग्धाभिषेक
हरिद्वार
भाजपा युवा मोर्चा ने गुजरात व हिमांचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पूजा अर्चना की। सोमवार को हरकी पौड़ी पर भाजपा के युवा मोर्चा कार्याकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना व मां गंगा के उद्घोष लगाए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि गुजरात व हिमांचल प्रदेश की जीत का असर निश्चित तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में नजर आएगा। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूती की ओर बढ रहा है। जिसका परिणाम चुनावों में नजर आ रहा है। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में हिंदुओ के हितो को लेकर प्रशंसनीय कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि विपक्ष को दोनो प्रदेशो में जनता ने नकारा है। कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनता की उम्मीदों पर खरा नही उतर पाए। देवेंद्र गिरि व विशाल मूर्ति ने कहा कि हरिद्वार के युवाओं में हर्ष का माहौल है। जिससे चुनावो का असर नगर निकाय चुनावो में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में उज्जवल पंडित, दीपकनाथ गोस्वामी, सौरभ सांवत, शिवम साहू, विशाल शर्मा, चीनू पंडित, धीरज दबास, शिवम ठाकुर, उमेश भारद्वाज, विशाल गोस्वामी, विदेश चौहान, श्यामसुंदर शर्मा, सीताराम, रवि भट्ट, अभिषेक यादव, रोहित पेवल, सुमित बंसल, अर्चित चौहान, लक्षित भाद्वाज, नमन शर्मा, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

भाजपा मध्य हरिद्वार ने गुजरात एवं हिमाचल की जीत का मनाया जश्न
हरिद्वार। गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मध्य हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना के नेतृत्व में चन्द्राचार्य चौक पर जमकर खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दी। मेयर मनोज गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने हर्ष जताते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त खानी पड़ी। हिमाचल में भी भाजपा का झंडा बुलंद हुआ । उन्होंने कहा कि नोटबंदी जीएसटी जैसे निर्णय को गुजरात एवं हिमाचल की जनता ने पूरी तरह से सराहा जिसका नतीजा साफ तौर से दोनों प्रदेशों से देखने को मिला। मंडल महामंत्री रवि जैसल एवं सौरभ शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी उन्होंने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार जताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कारगर कदम उठा रहे है। मंडल उपाध्यक्ष राकेश नौडियाल एवं विजय गवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व क्षमता गुजरात और हिमाचल चुनाव में साफ तौर देखने को मिली। उन्होंने दोनों प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया। मंडल उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक एवं प्रियव्रत गुप्ता सहित सरोज जाखड़, विकास तिवारी, नरेश शर्मा, मृदुल कौशिक, प्रियव्रत गुप्ता, दीपक टण्डन, आशीष चौधरी, मुकुल पाल सिंह, भारत तनेजा, अंश मल्होत्रा, गुलशन शर्मा, आदित्य बंसल, हैदर नकवी, गुलफाम पीर जी, अभिषेक शर्मा, आकांक्षा मल्होत्रा, श्यामल दबोड़िये, योगेंद्र पाल रवि, गुलशन शर्मा, हेमंत सेठी, गुंजन कवात्रा, गोपाल शर्मा, आदि शामिल रहे।

भाजपा का बढ़ रहा जनाधार, विरोधियों का सफाया
हरिद्वार। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सफाया और गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार आने पर भाजपाइयों ने खुशी मनायी। वेद मंदिर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश में भाजपा की आंधी चल रही है। केंद्र सरकार की नीतियों से खुश होकर युवा वर्ग के साथ समस्त लोगों का विश्वास भाजपा ने जीता है। इसी का परिणाम है कि हिमाचल में कांग्रेस का सफाया हुआ और यहां भारी बहुमत से भाजपा की सरकार आयी है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि विरोधियों के प्रयासों को जनता ने धूल चटा दी है। अब समय आ गया है जब पूरे देश में भाजपा की सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें