श्रीनगर। अमर उजाला की ओर से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 मे युवाओं ने अपने टैलेंट को हुनर दिखाया। मैक्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 में 100 से अधिक प्रतिभागियों दमखम दिखाया। पांच श्रेणी में हुए ऑडिशन में 12 प्रतिभागियों का चयन हुआ। चयनित प्रतिभाओं को 25 दिसंबर को 11 बजे अविरल क्लासेस राजपुर रोड देहरादून पहुंचना होगा।
सोमवार को अमर उजाला व अविरल क्लासेस की ओर से श्रीनगर स्थित मैक्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में सिंगिंग, डांसिग, एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ अपना हुनर दिखाया। अमर उजाला के सीनियर मैनेजर इंवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया कि मॉडलिंग में सोनाली वर्मा, डांसिंग मे सनी, एक्टिंग-एंकरिंग में आलोक कुमार ने ऑडिशन लिए। डांस में 4, सिंगिंग में 5, मॉडलिंग में 1 व एक्टिंग में 3 का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को देहरादून में सात दिन की वर्कशाप में डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
सलेक्ट होने वाले प्रतिभागियों को देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर कलाकर फारुख सिद्की, दीपक जैन, सोनिया आनंद रावत, सोनाली वर्मा, सिड व सलमान रजाखान कोचिंग देेंगे। ऑडिशन में नीरज धीमान आदि मौजूद थे।
इन प्रतिभागियों का हुआ चयन
श्रेया, हिमानी, ऋषभ और शैलजा (डांस कैटेगिरी)
गायन पंजीकरण संख्या
सुधांशूू, पंकज तोमर,विनीता नेगी व पवन भट्ट (गायन कैटेगिरी)
प्रनूषा (मॉडलिंग)
विकास, राहुल व साक्षी (एक्टिंग कैटेगिरी)
प्रतिभागियों ने दिया अमर उजाला का धन्यवाद
अमर उजाला टैलेंट सर्च सीजन-2 में अपने भीतर छिपे टैलेंट को दिखाने आए प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों ने अमर उजाला का धन्यवाद दिया। प्रतिभागियों का कहना था कि अमर उजाला टैलेंट सर्च सपनों को साकार करने की पहली सीढ़ी है।
मैं श्रीनगर टैलेंट सर्च में डांस का ऑडिशन देने आई हूं। मेरे लिए यह टैलेंट सर्च ऑडिशन किसी वरदान से कम नहीं है।- हिमानी पंवार, श्रीनगर।
मेरी पांच वर्षीय प्रनूषा रावत ने मॉडलिंग का ऑडिशन दिया है। यह उसके जीवन का पहला ऑडिशन है। अमर उजाला का यह प्रयास मेरे और मेरी बेटी के सपनों को साकार करेगा।- संध्या रावत, प्रतिभागी प्रनूषा की मां, श्रीनगर।
मैने पहली बार गायन का ऑडिशन दिया है। अमर उजाला टैलेंट सर्च प्रतिभाशाली युवक-युवतियों के लिए कामयाबी की पहली सीढ़ी है। मैंने ऑडिशन में बहुत कुछ सीखा।- श्रेया, श्रीनगर।