फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक दिवस पर पुलिस ने आयोजित की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर थाना पुलिस की ओर से आयोजित बैठक में सामाजिक क्षेत्र में पुलिस की भूमिका के बारे में व्यापारियों और आम लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थाना गोपेश्वर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर जन संवाद के लिए सोशल मीडिया को आधार बनाया जा रहा है। थाना स्तर पर जनता से संवाद बनाने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की सूचनाओं को सीधा आम लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुंदनराम, मतलूब अली, अंकोला पुरोहित, आयुष चौहान, अनूप रावत, मनोज बिष्ट, त्रिभुवन नेगी, शहजाद और रिजवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें