फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार प्रज्ञा बैंड दल भोपाल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज का बैंड दल भोपाल के लिए रवाना हो गया है। देशभर के पहुंचे बैंड दल के बीच गायत्री परिवार का बैंड दल उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। गायत्री विद्यापीठ के बैंड ने गत 17 नवंबर को देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भोपाल में आयोजित बैंड प्रतियोगिता में चयनित होने पर 26 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय परेड में देवभूमि के बैंड की धुन पहली बार सुनाई देगी। बैंड दल को विदाई देते हुए गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या व शैलदीदी ने कहा कि गायत्री विद्यापीठ के ये बच्चे राष्ट्रीय परेड में भाग लेने वाले बैंड दल के चयन के लिए उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे जो पिछले कई दिनों से अभ्यास में जुटे हैं। विद्यापीठ में पढ़ाई के अलावा खेल व संगीत सहित अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को उचित अवसर दिया जाता है।
प्रज्ञा बैंड कोच सोमेश्वर तांडी ने बताया कि प्रज्ञेश बेहरा, आदित्य, आशुतोष साहू, शुभांशु, नरेंद्र, सत्यम पंवार, प्रज्ञेश गढ़वाल, रोहित यादव, प्रखर भागबोले, देवस्य देसाई सहित 23 बच्चे प्रज्ञा बैंड में शामिल हैं। इनमें 11 स्वर वाद्य, आठ ड्रम सेट, दो झांझ, एक मेजर स्टिक व एक बैनर मुख्य होगा। राष्ट्रीय परेड में बजने वाले बैंड का फाइनल चयन 15 जनवरी को दिल्ली में होगा। दल का नेतृत्व स्काउट मास्टर नरेंद्र सिंह व सीताराम सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें