फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन में करंट से दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल से सटे सलेमपुर चौक के पास निर्माणाधीन भवन में के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से लोहे की सीढ़ी छू जाने से दो मजदूरों की जान चली गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है।
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र के सलेमपुर चौक से फलांग भर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के बगल में लाल सिंह नाम के व्यक्ति के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन की दूसरी मंजिल तैयार करने की तैयारी चल रही थी। सुबह के वक्त मजदूर सोनू (34) पुत्र बलवीर और विक्की (32) पुत्र कर्णसिंह निवासीगण ब्रह्मपुरी सिडकुल लोहे की सीढ़ी को दूसरी मंजिल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन से सीढ़ी छू गई। दोनों मजदूरों की चीख पुकार सुनकर अन्य मजदूर भी एकत्र हो गए। आनन फानन में उन्हें ज्वालापुर हाईवे पर बने एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद सिडकुल पुलिस को घटना के संबंध में पता चला। कार्यवाहक एसओ दीपक कठैत ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें