फोटोज :-------------
सांस्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति की आदान प्रदान
-- इंडिया-इंडोनेशिया के कलाकारों ने शत्रुघ्न घाट पर आयोजित किया प्रोग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर इंडिया-इंडोनेशिया संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर आयोजित कार्यक्रम का नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल व महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान करना है। इंडोनेशिया की धर्मगुरु इंदिरा उद्याना की देखरेख में इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा भारत के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत भारत के कलाकारों में डा. सुजाता, पूजा क्षेत्री, तुलिका राणा, विवेक अरोड़ा, अरमान अली के अलावा श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इंडोनेशिया के कलाकारों में आयुति श्रीदेवी, अर्श विजया, तिताइका, टोपन बिजो आदि कलाकारों ने इंडोनेशियाई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक केके अरोड़ा, नरेंद्रनगर पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, मधु असवाल, जितेंद्र जोशी, मधुलिका द्विवेदी, नागेंद्र रतूड़ी, जनार्दन कैैरवान, सुभाष डोभाल, रामकृष्ण पोखरियाल, जितेंद्र भट्ट, कैलास व्यास, बीना जोशी, शांति ठाकुर आदि मौजूद थे।