हरिद्वार। जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि पति से कलह के चलते ही महिला ने खुदकुशी की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मिथलेश (50) पत्नी मुकेश निवासी झंडा चौक सुभाषनगर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया( शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मृतका का पति सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है और अक्सर पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। महिला ने मुकेश से दूसरी शादी की थी।