फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा शहीदी मेले का भव्य आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास में होने वाले शहीदी मेले का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज होगा। छह दिनों तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी करेंगे।
विज्ञापन

चौरास क्षेत्र में हर वर्ष होने वाले शहीदी मेले का शनिवार को शुभारंभ होगा। मेला आयोजक जयकृष्ण भट्ट व मेला प्रभारी विनोद चमोली ने बताया कि स्कूली छात्रों की झांकी व परेड के साथ मेला शुरू होगा। समारोह के दौरान क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। शनिवार देर शाम भजन संध्या होगी। 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन, 18 को कीर्तन, झुमैलो, नंदा राजजात प्रस्तुति, 19 को स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व ढोल वादन, 20 को वॉइस ऑफ गढ़वाल प्रतियोगिता व ढोलनाद एवं 21 दिसंबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ पम्मी नवल एवं साथियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कैरम, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होेंगी। मेला आयोजकों ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि मेले को भव्य रूप दिया जाए। आयोजकों ने स्थानीय निवासियों से मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें