फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना खड़िंजा और सीसी मार्ग के ग्राम प्रधान ने खर्च कर दिए 74585 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। ब्लाक थराली के अंतर्गत ग्राम पंचायत माल-बज्वाड़ में कई योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। सहायक खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह रावत ने ग्राम प्रधान को वित्तीय अनियमितता के 74585 रुपये ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया यदि धनराशि जमा नहीं की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माल-बज्वाड़ गांव के सुरेंद्र सिंह ने बीते 12 सितंबर को गांव में मनरेगा व अन्य मदों से हुए विकास कार्यों की जांच की मांग उठाई थी। इस पर सात नवंबर को खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह रावत और ग्राम विकास अधिकारी परवेज ने गांव में हुए विभिन्न कार्यों की जांच की। जांच में विभिन्न कार्यों में वित्तीय अनियमितता पाई गईं। जांच में पाया गया कि श्मशान गदेरे से चोपाल तोक तक खडि़ंजा और सीसी मार्ग का काम नहीं हुआ है, जबकि कागजों में इस मार्ग पर 74,585 रुपये खर्च होना दिखाया गया है। इस पर अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को मार्ग पर खर्च हुई धनराशि वापस ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि गांव में विधायक निधि में वर्ष 2015-16 में जीआईसी सिनई से माल-बज्वाड़ धारे तक खड़िंजा निर्माण कार्य हुआ लेकिन इसी कार्य को कागजों में मनरेगा योजना से निर्मित होना बताया गया है, जिसमें वित्तीय अनियमितता सामने आई है। 14वें वित्त के अंतर्गत नारजाधारा से पंचायत घर तक तीन लाख की लागत से पेयजल निर्माण कार्य दिखाया गया है, जबकि अभी भी कार्य आधा-अधूरा है। पंचायत घर के समीप कोई स्टैंड पोस्ट और पेयजल लाइन भी नहीं है। बज्वाड़ धारा के नैणी तोक में तीन लाख में पेयजल योजना निर्माणाधीन है, जिस पर एक लाख रुपये खर्च हुआ, लेकिन ग्राम पंचायत के बैंक खाते से एक लाख दस हजार रुपये निकाले गए हैं। सहायक खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह रावत ने ग्राम प्रधान की ओर से विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर जवाब-तलब किया है। उन्होंने शीघ्र बिना कार्य खर्च की गई 74,585 रुपये ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में हुए विकास कार्यों की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें