फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवा ठप, अन्य जगहों से कटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालसी।
बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से इन दिनों कालसी तहसील का संपर्क अन्य जगहों से कटा हुआ है। तीन दिन से संचार सेवा ठप है। बृहस्पतिवार को विभाग ने ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सेवा को बहाल करने का दावा कि लेकिन वह पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं मोबाइल फोन के सिग्नल भी नहीं आ रहे हैं।
अन्य किसी सर्विस प्रोवाइडर का टॉवर न होने के कारण क्षेत्र में बीएसएनएल ही संचार का एकमात्र साधन है। ऐसे में संचार सेवा ठप होने से लोगों का संपर्क अन्य जगहों से कटा हुआ है। विक्की रोहिला, गोपाल सिंह, प्रदीप भट्ट आदि का कहना है कि संचार सेवा ठप होने से तहसील स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों में प्रमाण पत्र बनाने आए लोगों को भी निराश लौटना पड़ा। अक्सर ओएफसी में फाल्ट आने से क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो जाती है। बीते मंगलवार को भी एक्सचेंज में खराबी आ गई थी। जिसके बाद से क्षेत्र की संचार सेवा ठप है। महाप्रबंधक दूरसंचार एके श्रीवास्तव ने कहा कि खराबी को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो पा रहा लेन-देन
त्यूनी। मॉडम में खराबी आने से तीन दिन से त्यूनी बाजार स्थित एसबीआई बैंक में पैसे का लेन-देन नहीं हो पा रहा है। पैसा जमा कराने और निकालने के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सोमवार से बैंक में कामकाज ठप पड़ा है। प्रबंधक केएन नौटियाल ने कहा कि मॉडल को ठीक करने के लिए देहरादून से इंजीनियर बुलाए गए हैं। जल्द ही संचार सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें