फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के एक हजार खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। सेमलडाला मैदान में छह दिनों तक चले जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत हुई महिला वर्ग की वॉलीबाल का खिताब दशोली ब्लॉक के नाम रहा। अब 26 दिसंबर से होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चमोली जिले से सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

महाकुंभ के अंतिम दिन खेले गए ओपन वॉलीबाल महिला वर्ग में दशोली विजेता और घाट ब्लॉक की टीम उपविजेता रही, जबकि नारायणबगड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोशनी (दशोली) ने प्रथम, बसंती (नारायणबगड़) ने द्वितीय और गुड्डी (दशोली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन गोला फेंक में दशोली ब्लॉक के नवीन मटियाल व अजीत ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कर्णप्रयाग के सोहन तृतीय रहे। जिला पंचायत सदस्य बाटुला वार्ड देवेंद्र सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी जीपी थपलियाल ने कहा कि युवाओं ने वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और दौड़ में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार, शिक्षक केसी पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, प्रधान महावीर राणा, सुनीता शाह, दीपक बिष्ट, वरद जोशी, सुशील कुमार, एनके बहुगुणा, गोपाल बिष्ट, कमल सिंह, अजीत सिंह, जयदीप झिंक्वाण, गजपाल सिंह और संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें