फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सवाड़ में आयोजित शहीद सेनिक मेले का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। सवाड़ गांव में आयोजित दो दिवसीय शहीद सैनिक मेले के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका हेमा करासी, दर्शन फर्स्वाण, दीपा बुग्याली, प्रेम बुटोला तथा शिक्षण संस्थाओं और महिला मंगल दलों के लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को शहीद मेले की सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू व व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका हेमा करासी नेगी के गीतों गिर गेदवा..., चैत की चैताली...और नरसिंह जागर पर दर्शक खूब झूमे। वहीं दीपा बुग्याली और प्रदीप बुटोला के नंदा तेरी जात कैलाश ली जोला... गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार को मेले के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने समारोह में प्रतिभाग करने वाले लोक कलाकारों, युवक और महिला मंगल दलों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों को पुरस्कृत किया। मेला अध्यक्ष आलम सिंह ने शहीद मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग की। समापन समारोह में जीआईसी मेलखेत, हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल, शिशु मंदिर, जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय सवाड़ के छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों और लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, प्रधान देवकी देवी, दर्शन धपोला, सोवन सिंह खत्री, सुरेंद्र खत्री, धन सिंह धपोला, नंदी कुनियाल, मंजू परिहार, इंद्र सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, महाबीर बिष्ट, बीईओ बीसी मिश्रा, एनबी मिश्रा, केदार सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें