गोपेश्वर। अपनी बहन अनसूया माता से मिलने के बाद कठूड़ गांव की मां ज्वाला दिवारा भ्रमण पर निकली है। बुधवार को मां ज्वाला की डोली ने नगर का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। मां ज्वाला की डोली कठूड़ गांव में स्थित मंदिर से दो दिसंबर को बाहर आई थी। इसी दिन रात्रि प्रवास के लिए मां की डोली दत्तात्रेय जयंती को बहन अनसूया से मिलने के लिए मंडल घाटी में स्थित अनसूया मंदिर पहुंची थी। तीन दिसंबर को अनसूया मंदिर से लौटने के बाद से मां की डोली दिवारा भ्रमण कर रही है।
दिवारा यात्रा के साथ चल रहे विजय कनवासी, लक्ष्मण, विनोद, दरवान सिंह, बालेश्वर, विक्रम, मनोज, मनवर, दिनेश चंद्र, प्रदीप, महावीर, धरम सिंह, राजेंद्र, बॉबी और हरीश ने बताया कि मां ज्वाला पपड़ियाणा, हल्दापानी, ग्वीलों, पीपलखाना गांव होते हुए 12 दिसंबर को कठूड़ गांव में मंदिर में विराजमान हो जाएगी। यात्रा के साथ चल रहे आचार्य पंडित दिनेश थपलियाल और देवी प्रसाद सकलानी प्रतिदिन सुबह मां ज्वाला की पूजा-अर्चना संपन्न कर रहे हैं।