फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण सत्र: चप्पे चप्पे पर खाकी का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण। गैरसैंण ब्लाक के भराड़ीसैंण में सात दिसंबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी होने को है। सरकार के खिलाफ उठ रहे विरोध के स्वरों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मालसी और मेहलचौरी में दो अस्थाई जेल बनाने के साथ ही करीब साढ़े नौ सौ से अधिक पुलिस कर्मी यहां सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र के दौरान तमाम कर्मचारी एवं जनसंगठनों के आंदोलन की चेतावनी के चलते पुलिस ने खास सुरक्षा इंतजाम किए हैं। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए जंगलचट्टी और दुग्तमा में बैरियर बनाए गए हैं। मुख्य बैरियर दिवालीखाल में लगाया गया है। वहीं मेहलचौंरी और माली में अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैरसैंण को दो जोन और छह सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक चमोली के नेतृत्व में चार अपर पुलिस अधीक्षक, सात पुलिस क्षेत्राधिकारी, 25 निरीक्षक, 64 उपनिरीक्षक, 36 हेड कॉस्टेबल, 290 नागरिक पुलिस और 120 आर्म्ड पुलिस के जवान, एटीएस और क्यूआरएस की दो-दो टीमें, तीन कंपनी पीएसी, दो प्लाटून महिला पीएसी, 40 महिला कांस्टेबलों के साथ ही आठ महिला उपनिरीक्षकों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।

विधानसभा सचिव और जिला प्रशासन ने गैरसैंण में डाला डेेरा
आज शाम छह बजे होनी भराड़ीसैंण में कैबिनेट की बैठक
भराड़ीसैंण। सात दिसंबर से प्रस्तावित शीतकालीन सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भराड़ीसैंण में ही डेेरा डाले हुए हैं। बुधवार शाम छह बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए कक्ष को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भराड़ीसैंण में विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने तैयारियों का जायजा लिया। विधान भवन के सभा मंडप में मेटिंग के साथ ही फर्नीचर लगने का काम जारी है, जबकि आवास की व्यवस्था पूरी तरह चौक चौबंद कर दी गई है। बेहतर इंटरनेट नेटवर्क के लिए वाईफाई सेवा बुधवार तक शुरू होने की उम्मीद प्रशासन जता रहा है। बर्फबारी की स्थिति में बर्फ साफ करने के लिए स्नो कटर मशीनें मंगाई गई है। ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। मंगलवार को ही जिलाधिकारी आशीष जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक में सदन संचालन सहित अन्य मामलों में विचार विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी तैयारियों को तेजी से पूरा करने के लिए भराड़ीसैंण में ही डेेरा डाले हुए हैं। ब्यूरो

ठंड के आगोस में भराड़ीसैंण, दिनभर छाए रहे बादल
भराड़ीसैंण। कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए भारी ठंड माननीयों और प्रशासन के लिए चुनौती बनी है। मंगलवार को भराड़ीसैंण और आस पास में दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग की चेेतावनी को देखते हुए यदि आने वाले दिनों में मौसम खराब रहा अथवा बारिश हुई तो यहां ठंड और बढ़ सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें