श्रीनगर। यदि आप अपने कुछ गर्म कपड़ों को प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो इन्हें तहसील में जमा कराएं। आपके यह गर्म कपड़े सर्दी में किसी जरूरतमंद के लिए सहारा बन सकते हैं। तहसील कर्मी इन गर्म कपड़ों को जरूरतमंद गरीबों को वितरित करेंगे।
एसडीएम नुपुर वर्मा ने गरीब जरूरतमंदों की सहायता के लिए पहल की है। एसडीएम वर्मा ने लोगों से अपील की है कि प्रयोग में न आने वाले गर्म कपड़ों को तहसील में जमा कराएं। जिससे इन गर्म कपड़ों को जरूरतमंद गरीब लोगों में वितरित किया जा सके। एसडीएम ने पालिका क्षेत्र देवप्रयाग व नगर पंचायत क्षेत्र कीर्तिनगर में राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए है। वर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न गुजारें। जो लोग दुकानों के बाहर या सड़क किनारे खुलें में सोते हैं, उन्हें रैनबसेरों व अन्य स्थानों पर रात गुजारने के लिए जगह देने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो