पीपलकोटी। हाट गांव की वन पंचायत की भूमि को पिटकुल को देने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम (सदर) परमानंद राम से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन पंचायत की भूमि को पिटकुल को दिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। हाट गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उनकी काश्तकारी वन पंचायत के जंगल से जुड़ी हुई है। गांव के पालतू जानवर भी इसी जंगल में चरान के लिए जाते हैं।
हाट गांव की प्रधान राजकुमारी का कहना है कि यदि जन संभावनाओं के विरुद्ध वन पंचायत की भूमि पिटकुल के लिए दी गई, तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर चक्रधर प्रसाद, नरेंद्र पोखरियाल, श्रीकृष्ण हटवाल, जीवन लाल, प्रदीप जोशी, भुवनेश खंडूड़ी, प्रवीण हटवाल, धन सिंह, राजेश, दीपक, चंपा देवी, कुसुम देवी, विजया, नर्वदा, जशोदा, बिंदी, सुलोचना, भुवनेश्वरी, कुसुम, पूनम आदि मौजूद थे।