फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बचाओ पदयात्रा करने वाले जगदीश तिवारी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गंगा बचाओ पदयात्रा निकालने के साथ ही लंबे समय तक सामाजिक सरोकारों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार जगदीश तिवारी (60 वर्ष) का शनिवार रात आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को अलकनंदा और बालखिला नदी के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे राजा तिवारी और मयंक तिवारी ने दी। शोक में रविवार को गोपेश्वर का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

पत्रकार जगदीश तिवारी ने अपनी लेखनी से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। गंगा के संरक्षण के लिए गोपेश्वर में हिमालय वन्य जीव संस्थान की स्थापना पर 21 दिनों तक बदरीनाथ और गंगोत्री से हरिद्वार तक पदयात्राएं भी की। वर्ष 1989 में बुग्याल बचाओ आंदोलन चलाते हुए उन्होंने चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में करीब एक सप्ताह तक अनशन किया था। वर्ष 1990 में चमोली के मंडल घाटी में माल्टा के कृषिकरण पर भी उन्होंने कार्य किया था। विधायक महेंद्र भट्ट, पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, मोहन नेगी, वीरेंद्र असवाल, मनमोहन चतुरा, धनवीर सिंह, अंकोला पुरोहित, इंद्रेश मैखुरी, डा. दर्शन नेगी और उमाशंकर बिष्ट, जिला प्रेस क्लब, पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन कर्णप्रयाग के पदाधिकारियों सहित जिले भर के पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें