गोपेश्वर। विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, नव ज्योति महिला कल्याण संस्थान, हिमाद समिति और समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। कहा गया कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के दिव्यांगों के लिए भरण-पोषण भत्ता भी सरकार की ओर से दिया जाता है।
साधना शारीरिक निशक्त आश्रम मैठाणा में आयोजित शिविर में सिविल जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने के लिए पहल होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के दिव्यांगों को भरण-पोषण भत्ता तथा छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। इस मौके पर हिमाद समिति के सचिव उमाशंकर बिष्ट, नवज्योति समिति के सचिव एमएस बिष्ट, शिवलाल स्नेही, उदय सिंह रावत, सरोजनी राणा, कुलदीप किमोठी और आश्रम पद्धति के प्रधानाचार्य भरत राणा आदि मौजूद थे।