फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने ई-वे बिल का विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने ई-वे बिल का किया विरोध
विज्ञापन

-- पर्वतीय क्षेत्रों के ट्रांसपोर्टरों के लिए ई-वे बिल को परेशानी बताया
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
ऋषिकेश परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में ई-वे बिल व्यवस्था लागू करने का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ई-वे बिल को ट्रांसपोर्टरों के लिए और अधिक दिक्कत वाली प्रक्रिया करार दिया। इसी माह 15 दिसंबर से लागू होने वाले ई-वे बिल के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की ऋषिकेश परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें एसोसिएशन के सचिव राजा धींगड़ा ने बताया ई-वे बिल पर्वतीय क्षेत्रों के ट्रांसपोर्टरों के लिए किसी बोझ से कम नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों के ट्रांसपोर्टरों को भौगोलिक परिस्थितियों, बर्फबारी, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। कहा कि ऐसे में ई-वे बिल व्यवस्था को पर्वतीय क्षेत्रों में लागू करना ट्रांसपोर्टरों के साथ अन्याय होगा। एसोसिएशन ने ई-वे बिल को किसी भी हाल में लागू नहीं करने की मांग की है। इस अवसर पर विनोद शर्मा, राम अरोड़ा, विक्की सेठी, नरेंद्र, विजय तोमर, दिनेश खंडूड़ी, सोहन लाल, गोपाल गैरोला, कमल धींगड़ा, रमेश आहुजा, देवेंद्र चौरसिया, बिज्जू रावत, बृजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें