गैरसैंण। नगर पंचायत के गांवली वार्ड में 7 वर्षों बाद 5 से 23 दिसंबर तक 18 दिनों तक होने वाली पांडव लीला को भव्य बनाने के लिए ग्रामीणों ने बैठक की। इस दौरान सर्व सम्मति से आयोजन समिति का गठन करते हुए अजीत शाह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत शाह ने बताया कि गांव की महिलाओं की पहल पर पांडव लीला का आयोजन हो रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पांडव लीला में प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया। बैठक में धन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, दलवीर सिंह, दान सिंह, भागा देवी, रीना शाह और आशा देवी आदि मौजूद थे।