फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पहाड़ियों पर हुए हिमपात के कारण हो रही कड़ाके की ठंड से राहगीरों के बचाव के लिए लोगों ने नगर में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की। उमा देवी टाटा सूमो यूनियन कर्णप्रयाग के अध्यक्ष रामकृष्ण भट्ट ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए नगर में पालिका और प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने से रात और सुबह के समय राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पालिका-प्रशासन से नगर के बस, टैक्सी स्टैंडों सहित मुख्य स्थानों पर ठंड से बचाव करने के लिए अलाव की व्यवस्था करने की मांग की। नगर पालिका के ईओ नितिन सती ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से नगर के मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें