श्रीनगर। बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलपति प्रो. जेएल कौल का पुतला फूंका। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है।
बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर के छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में कुलपति प्रो. कौल के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि विवि में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कहा कि विवि के कुल सचिव करीब दो माह से मुख्यालय में मौजूद नहीं हैं, लेकिन कुलपति कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुलपति को छात्रों की समस्याओं के संबंध में एक मांग पत्र दिया गया था। इस पर एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आक्रोशित छात्रों ने विवि गेट के समीप नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति प्रो. कौल का पुतला भी फूंका। पुतला दहन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत रावत, छात्र नेता आयुष मियां, शिवकांत कंडारी, अभिनव, हिमांशु और कुनाल अंशू शामिल थे।