फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों के नगदीकरण पर रोक से भेल में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल बचाओ संयुक्त मोर्चा की पांच यूनियनों ने छुट्टियों के नगदीकरण पर रोक के विरोध में भेल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर भेल प्रबंधन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। यूनियनों ने इस समस्या का सकारात्मक समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को छुट्टियों के नगदीकरण रोक के विरोध में भेल की पांचों यूनियनों ने भेल के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एटक के महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि छुट्टियों के नगदीकरण पर लगी रोक केंद्र की भाजपा सरकार की श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी नीतियों का परिणाम है। सीटू के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मजदूरों की एकता के अभाव और कमजोर पड़ते मजदूरों के आंदोलनों से आज सरकारें मजदूरों का शोषण करने से नहीं चूक रही हैं। तबादला होने पर मिलने वाले एडवांस हो या त्योहारों पर मिलने वाली राशि आदि को समाप्त कर दिया गया है। बीएमटीयू के महामंत्री नीशू कुमार ने कहा कि संयुुक्त मोर्चा केंद्र सरकार व भेल प्रबंधन की इन मजदूर विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करता है। प्रदर्शन के दौरान बीयूकेएम के कार्यकारी अध्यक्ष रितेश, बीकेएस के महामंत्री नागेश पटेल, बीकेकेएमएम के अध्यक्ष केके शर्मा ने विचार रखे। इस अवसर पर मनमोहन सिंह, राज किशोर, केएस गोसाईं, सतपाल सिंह, केपी सिंह, अवधेश कुमार, विरेंद्र कुमार, पवन कुमार, प्रभात त्यागी, बबलू, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें