फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में फुटबाल में बहादराबाद की टीम बनी विजेता ...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
खेल महाकुंभ के तहत जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बहादराबाद ही टीम विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ गढवाल मंडल के अर्थ एवं संख्या विभाग के उपनिदेशक डीसी बडोनी ने किया। उन्होंने कहा कि हार जीत की परवाह किए बिना मेहनत व तकनीकी रूप से अभ्यास करने से आगे बढ़ते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में हरिद्वार के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी लक्ष्मीचंद्र ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
खेल स्टेडियम रोशनाबाद में हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ताइक्वांडों 18 किलो वर्ग में रघुविंदर सिंह पहले, सूरज दूसरे और आयुष तीसरे स्थान पर रहा। 21 किलो वर्ग में त्रिजल मिश्रा पहले, अपूर्व प्रकाश दूसरे व प्रभाग गुप्ता तीसरे स्थान पर रहा। 23 किलो में प्रियांशु धीमान पहले, ध्रुव गर्ग दूसरे व सोमिंद तीसरे स्थान पर रहा। 25 किलो में रूद्रांश बडथ्वाल प्रथम, जयश भट्ट द्वितरय व अभिमन्यु तृतीय रहा। 27 किलो वर्ग में प्रियुख भंडारी पहले, निधल शर्मा दूसरेा, हर्षित राठी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में बहादराबाद की टीम पहले, नारसन दूसरे व रुडकी तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में फुटबाल में बहदराबाद विजेता और नारसन की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में बहादराबाद पहले, नारसन दूसरे और रुड़की तीसरे स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग ताईक्वांडों में 16 किलो वर्ग में जाह्नवी राय पहले, अन्नया वर्मा दूसरे व जिया राय तीसरे स्थान पर रही। 18 किलो वर्ग में स्वास्ति ध्यानी पहले, नियति बजाज दूसरे स्थान पर रहीं। 20 किलो वर्ग में अव्या शर्मा पहले, स्वास्ति भार्गव दूसरे व पलक तीसरे स्थान पर रहीं। 22 किलो वर्ग में सिद्धि प्रथम, आस्था सक्सेना द्वितीय व अंजली नेगी तृतीय रहीं। 24 किलो वर्ग में संजना सिंह पहले, प्रियांशी वर्मा दूसरे व स्तुति तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता के 27 किलो वर्ग में अंशु पहले, अंशु-2 दूसरे व निलाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। 32 किलो वर्ग में आरती ने पहला, अंजलि ने दूसरा, नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 36 किलो वर्ग में हिमांशी ने पहला, अंजलि ने दूसरा, प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलो वर्ग में आरती ने पहला, हर्षि ने दूसरा, मीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें