फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अस्तित्व में आएगा शिक्षकों का तबादला एक्ट, सुधारेंगे शिक्षा की गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार सोमवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे। यहां ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी पाखी-गरुड़गंगा गांव के रहने वाले हैं। वे जीआईसी पीपलकोटी में प्रवक्ता हैं। सोमवार को जीआईसी पीपलकोटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि जल्द ही राज्य में शिक्षकों का तबादला एक्ट अस्तित्व में आ जाएगा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य पान सिंह रावत, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विवेक शाह, हरीश रावत, रघुवीर सिंह बर्तवाल, विनीत वर्मा, पुष्पेंद्र भंडारी, संतोष कांडपाल, योगेश्वर ममगाईं, दीपांकर बुटोला, सूर्यमणि तिवारी, भास्करानंद खाली, भुवनेश्वरी रावत और चंद्रा भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें