गोपेश्वर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर जसवंत लाल को अध्यक्ष और प्रेमलाल पैथवाल को महासचिव चुना गया। इसके साथ ही पुष्कर सूरी जिला प्रवक्ता, बनवारी कोषाध्यक्ष, गजपाल लाल जिला कल्याण सचिव, कुशलानंद डिमरी नगर अध्यक्ष गोपेश्वर और कमल सिंह नेगी नगर अध्यक्ष जोशीमठ चुने गए। इस दौरान 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई।