फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी चला महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर की भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जेसीबी ने अतिक्रमण हटाकर भूमि का समतलीकरण किया। एसडीएम सदर परमानंद राम और प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी के नेतृत्व में मजदूरों ने छात्रावास के पीछे महाविद्यालय की सीमा पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। जेसीबी की मदद से ध्वस्त किए गए मलबे का निस्तारण किया गया। वहीं, अतिक्रमणकारियों ने महाविद्यालय के अन्य हिस्सों में हुए अवैध निर्माण कार्यों को भी ध्वस्त करने की मांग उठाई। इधर, प्राचार्य केएल मालगुड़ी का कहना है कि राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से महाविद्यालय के निचले हिस्से में भी चिह्निकरण कर जिस भी स्थान पर अतिक्रमण पाया गया, उसे ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें