फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री के विरोध में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन, ब्लॉक के गेट पर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय के विरोध में पोखरी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी की। प्रधानों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व में ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान मुख्य बाजार से ब्लाक परिसर तक जुलूस-प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। उन्होंने एक घंटे तक पंचायतीराज मंत्री के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और ब्लाक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद यहां हुई सभा में अध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी, खाल के प्रधान बलवीर सिंह, आली के प्रधान तेजपाल बर्तवाल, कलसिर के प्रधान हुकम सिंह नेगी और रडुवा की प्रधान रंजना देवी ने कहा कि 16 नवंबर को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि समारोह में देरी से पहुंचे पंचायतीराज मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपशब्द कहे। उन्होंने सरकार से मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। सम्मेलन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को न बुलाने पर भी आक्रोश जताया गया। इस मौके पर प्रधान रामेश्वरी देवी, भुवनेश्वरी देवी, सूरज सिंह, प्रकाश सिंह, हर्षवर्द्धन, गुड्डू लाल और प्रमोद किमोठी के साथ ही कई प्रधानगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें