फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ पदाधिकारियों ने किया खेल निदेशक को कार्यालय में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। अंतर विश्वविद्यालयी नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिताओं में चयन के बावजूद दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल न करने से बिड़ला परिसर छात्र संघ पदाधिकारियों ने खेल निदेशक कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों ने करीब एक घंटे तक खेल निदेशक को कार्यालय में बंद रखा। हालांकि, मुख्य नियंता व उपनियंता से वार्ता के बाद छात्रों ने खेल निदेशक कार्यालय का ताला खोल दिया।
शुक्रवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार और सचिव देवकांत देवराड़ी के नेतृत्व में छात्रों ने चौरास परिसर स्थित खेल निदेशक कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि हैंडबाल की खिलाड़ी स्वालेहा सकलैन अंसारी और क्रिकेट खिलाड़ी शैलेंद्र रौथाण का चयन नॉर्थजोन के लिए हुआ है, लेकिन खेल निदेशक इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से इंकार कर रहे हैं, जबकि इनके साथ के अन्य खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। छात्रों का आरोप था कि खेल निदेशक अपने कार्य में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं। इस दौरान छात्रों को खेल निदेशक के समक्ष ही जमकर उनके विरोध में नारेबाजी की। खेल निदेशक सीपी सिंह के खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने से साफ इंकार किए जाने पर आक्रोशित छात्रों ने कार्यालय का दरवाजा बाहर से बंद कर निदेशक को कमरे में ही बंद कर दिया। हालांकि, बाद में मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान और उपनियंता डॉ. आरएस नेगी के साथ हुई वार्ता के बाद छात्रों ने निदेशक के कार्यालय का ताला खोल दिया। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में नीरज रैम्स, आयुष मियां, राबिन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के मानकों को क्वालीफाई न करने के कारण इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। नॉर्थ जोन के लिए खिलाड़ियों को टीम में शामिल एआईयू के मानकों के तहत ही किया जाता है।-डॉ. सीपी सिंह, खेल निदेशक गढ़वाल विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें