फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. उनियाल ने राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में किया शोध पत्र प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। डायट चड़ीगांव पौड़ी के प्रवक्ता डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (एनसीईआरटी) अजमेर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में शिक्षकों का व्यावसायिक विकास विषय पर शोध पत्र का प्रस्तुत किया। डॉ. उनियाल की ओर से शोध पत्र प्रस्तुत किए जाने पर डायट परिवार चड़ीगांव ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में प्रतिभाग करने से डायट चड़ीगांव का नाम रोशन हुआ है। डॉ. उनियाल ने बताया कि संपूर्ण देश से सेमिनार में 150 शोध कर्ताओं के शोधपत्र पढ़े गए, जिनमें उत्तराखंड से तीन शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें