जोशीमठ। युवा कल्याण विभाग की ओर खेल महाकुंभ के तहत में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तर पर चयनित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में हेलंग की टीम ने पांडुकेश्वर की टीम को पराजित कर फाइनल की ट्राफी कब्जाई।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड में मोहित बिष्ट ने प्रथम स्थान, संदीप जोशी ने द्वितीय स्थान, दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पूनम ने प्रथम स्थान, स्नेह ने द्वितीय स्थान, सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत ने बताया की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागी जनपदीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, विवके पंवार, रामदयाल मैंदोली और हरीश भंडारी आदि मौजूद थे।