फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसादेवी मार्ग निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसादेवी मार्ग निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

श्यामपुर। मंसादेवी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन ने निर्माणाधीन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। निर्माण के दौरान ही सड़क उधड़ने लगी है। राज्य आंदोलनकारी विजय राणा ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन विभाग भी गुणवत्ता को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से सड़क गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विरोध करने वाले ग्रामीणों में सुमन भट्ट, दिनेश बैलवाल, कुंवर सिंह चौहान, भूपेंद्र नेगी, संजय बेलवाल, जयपाल राणा, गणेश भट्ट, ललित मोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं हो
श्यामपुर। स्थानीय किसानों ने श्यामपुर क्षेत्र में ऑल वेदर रोड के सूचना केंद्र को लेकर कृषि भूमि अधिग्रहण नहीं करने की मांग की है। इस अवसर पर किसानों ने भू-अध्यापित अधिकारी व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सूचना केंद्र की स्थापना वन भूमि में कराने की मांग की है। विक्रम राणा, संदीप, घनश्याम जखमोला आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कृषि भूमि सिमट रही है। लिहाजा इसके लिए भूमि वन विभाग से ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें