फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर के सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट पर गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़ ने मुलायम सिंह यादव के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं से राम मनोहर लोहिया के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कल्याण के लिए जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजपाल यादव, अतुल यादव, शकुंतला शर्मा, चंपा देवी, राजेश्वरी देवी, पुरूषोत्तम, जगदीश, सुभाष चंद, चंडी प्रसाद, अंजू कश्यप, चंद्रमोहन बर्तवाल, नितीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें