फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन कन्याओं को विवाह को दिया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए दिया सामान
विज्ञापन

सहायता के लिए आगे आए लायंस क्लब रॉयल और त्रिवेणी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल और लायंस क्लब ऋषिकेश त्रिवेणी दो निर्धन कन्याओं की विवाह में सहयोग के लिए आगे आया है। संस्थाओं ने कन्याओं को शादी के सामान के साथ ही आर्थिक मदद की।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थाओं की ओर से सीओ ऋषिकेश मंजूनाथ टीसी ने कन्याओं को सामान और धनराशि सौंपी। इस दौरान लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष पंकज चंदानी ने बताया कि संस्था लगातार समाजहित के कार्यों में जुटी है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अन्य संस्थाओं से भी जनसेवा के कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। लायंस क्लब त्रिवेणी के संस्थापक अजय गोयल ने भविष्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता संस्था के माध्यम से करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान दोनों संस्थाओं ने ऋषिकेश में लूट और अन्य मामलों का तत्परता से खुलासा करने पर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। इस मौके पर सुशील छाबड़ा, आशीष अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा, अंकुर अग्रवाल, धीरज मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें