फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में एसजीआरआर ने मारी बाजी
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में फ्रीडम फाइटर शेर बहादुर राणा स्मृति में आयोजन
अमर उजा ब्यूरो
ऋषिकेश।
शतरंज क्लब के सहयोग से श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वतंत्रता सैनानी शेर बहादुर राणा की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आवास विकास कॉलोनी स्थित विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी प्रदीप राणा और एसजीआरआर के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज ने संयुक्तरूप से किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की बालक, बालिका प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के तहत प्रथम दिन बालक व बालिका वर्ग में तीन- तीन राउंड खेले गए। पहले राउंड के बालक वर्ग में 11 अंक लेकर श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल ने 10 अंक लेकर द्वितीय स्थान व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी ने नौ अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शेष दो राउंड बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर सोमद शर्मा, शेर सिंह थापा, राकेश भंडारी, सुशील सेमवाल, ओम जोशी, दिनेश सेमवाल, शिवानी नेगी, क्षितिज खरोला, आशीष पैन्यूली, निकिता भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें