फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के जग्गा पहलवान ने जीता पांच हजार का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जग्गा पहलवान ने जीता सबसे बड़ा दंगल
विज्ञापन

-- माजरीग्रांट में स्व. फूल सिंह पहलवान की स्मृति में दो दिवसीय कुश्ती मुकाबले

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। माजरी ग्रांट में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती के पहले दिन पंजाब के जग्गा पहलवान ने कुरुक्षेत्र के अनुज को पराजित कर पांच हजार धनराशि का सबसे बड़ा दंगल अपने नाम किया। इनामी दंगल में विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने जीत के लिए दांव आजमाए। माजरी ग्रांट हरिद्वार रोड खेड़ा मंदिर के समीप मैदान में स्व. फूल सिंह पहलवान की स्मृति में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती के दो दिवसीय मुकाबले शुरू हुए। लोगों ने क्षेत्र के मशहूर पहलवान रहे स्व. फूल सिंह का श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोपहर में कुश्ती का शुभारंभ पूर्व सैनिक विनोद कुमार पाल और बीएस राणा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नामी पहलवान संजय की देखरेख में दंगल में हरियाणा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जगाधरी, पंजाब पटियाला, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के पहलवानों के बीच इनामी दंगल के मुकाबले खेले गए। पांच हजार की धनराशि का दंगल पंजाब के जग्गा पहलवान जीता। ढाई हजार का दंगल दिल्ली के प्रवीण और मेरठ के प्रवीण कुमार के बीच टाई रहा। दो हजार का दंगल बंटा पहलवान ने निर्भय को पराजित कर जीता। दंगल के बड़े मुकाबले मंगलवार को भी खेले जाएंगे। दंगल में विनोद कुमार, सत्यपाल खत्री, विक्रम सिंह भंडारी रमेश पंवार, ज्ञानानंद थपलियाल, हितेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें