फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी नेशनल पार्क के पश्चिमी इलाके में बढ़ेगा टाइगर्स का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राजाजी नेशनल पार्क के पश्चिमी इलाके में टाइगर नहीं होने से संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन ने जिम कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क पूर्वी इलाके से पांच टाइगर लाने की तैयारी में है। इसके लिए नेशनल टाइगर्स कंजर्वेशन अथारिटी ने भी अनुमति दे दी है। इन टाइगर्स को लाने में ढाई करोड़ खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

राजाजी नेशनल पार्क में इस समय 25 टाइगर्स है। जिसमें से नर टाइगर्स की संख्या महज सात है। ऐसे में राजाजी नेशनल पार्क में जनसंख्या अनुपात गड़बड़ा गया है, जिसका असर मादा टाइगर्स के प्रजनन पर पड़ रहा है। राजाजी नेशनल पार्क के पूर्वी इलाके में एक भी टाइगर नहीं है। ऐसे में अब पार्क प्रशासन ने जिम कार्बेट नेशनल पार्क और राजाजी नेशनल पार्क के पूर्वी हिस्से से पांच टाइगर लाने का फैसला लिया है। पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि नेशनल टाइगर्स कंजर्वेशन अथारिटी ने इसके लिए अनुमति भी दे दी है। पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि जिम कार्बेट नेशनल पार्क के टाइगर्स को हेलीकाप्टर से राजाजी नेशनल पार्क लाया जाएगा। इन टाइगर्स को लाने पर ढाई करोड़ खर्च आएगा। जिसमें एक करोड़ रुपये की लागत से पार्क के भीतर बाड़ा बनाना शामिल है। पार्क निदेशक सनातन के मुताबिक इन टाइगर्स को जनवरी के पहले हफ्ते तक लाया जाएगा। इन टाइगर्स के राजाजी नेशनल पार्क में आने से जहां सफारी के दौरान पर्यटकों को इन्हेें नजदीक से देखने का मौका मिलेगा, वहंीं पार्क के भीतर टाइगर्स के बीच जनसंख्या असंतुलन को भी ठीक किया जाएगा। पहले इन टाइगर्स को मध्य प्रदेश और राजस्थान के वन्य जीव अभ्यारण्यों ने लाने की योजना थी लेकिन खर्च अधिक आने से इन्हें जिम कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के पूर्वी इलाके से लाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें