फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर शोभायात्रा और भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह एबीवीपी ने सबसे पहले शोभायात्रा निकाली। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। झांकी प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल ने प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सीनियर वर्ग में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की कनिष्का डिमरी ने पहला और हिमानी गोदियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रेनबो पब्लिक स्कूल की तोषिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल की आरती रावत प्रथम स्थान पर रही। रेनबो पब्लिक स्कूल की अंजू पंवार द्वितीय एवं शिवांगी खंडूड़ी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. केके गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी को झांसी की रानी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता विवि के प्रवक्ता डॉ. आशुतोष गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष नीरजा यादव, सुधीर जोशी, ऋतांशु कंडारी और अमन किमोठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें