फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठियालसैंण के उपभोक्ता पेयजल की आनियमित आपूर्ति से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर के कोठियालसैंण मोहल्ले में पेयजल की अनियमित आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं का दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। कहा गया यदि शीघ्र संस्थान की ओर से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकिशोर, दीवान सिंह, गणेशी देवी, तेजसिंह, आनंद सिंह बुटोला और रमेश चंद्र का कहना है कि वर्ष 2013 से पूर्व मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए दो स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। 2013 की आपदा के दौरान एक पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी तब से एक ही पेयजल लाइन से मोहल्ले में पेयजल सप्लाई की जा रही है। मोहल्ले की जनसंख्या अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके सैनी का कहना है कोठियालयसैंण मोहल्ले में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पेयजल की किल्लत बनी है। मोहल्ले को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए बालखिला-चमोली पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। आगामी डेढ़ माह में मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें