फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णवी झा मिस एवं मनोज पुरोहित मिस्टर फ्रेशर बने ..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में सीनियर छात्र-छात्राओं ने स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें वैष्णवी झा मिस फ्रेशर व मनोज पुरोहित मिस्टर फ्रेशर घोषित किए गए।
विज्ञापन

एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में सीनियर छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं के लिए टाउन हॉल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर मनोज गर्ग व संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी, डायरेक्टर अमित चौधरी, प्राचार्य डा. नवनीत वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अंबिका, प्रिया, विशाल व मौ. उवेश ने इस मौके पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एकल नृत्य में शुभम रावत, मुस्कान व अभिषेक ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रुप डांस में प्रियंका, मनीष, कोमल, मानसी, तान्या व स्वाति ने सबका मन मोहा। दीप्ति, हिमांशी, शमीम व सुगंधा ने नाटिका प्रस्तुत की। मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेसर प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रांओं के लिए तीन राउंड रखे गए। निर्णायक मंडल डा. शिखा, दीपशिखा व शिखा सूरी ने तीन राउंड के बाद बीकॉम प्रथम वर्ष की वैष्णवी झा को मिस फ्रेशर व बीकॉम प्रथम वर्ष के मनोज पुरोहित को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया। इस मौके पर रंगोली व हिंदी भाषा दिवस के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। मेयर मनोज गर्ग ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियानों एवं सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में डा. मौसमी गोयल, डा. पवन, ललित जोशी, उमराव सिंह, ऋतु मोदी, तारा सिंह, रश्मि, मनीषा, नेहा, अभिलाषा, वर्णिका चौधरी, स्वाति, कृतिका, तृप्ति, दीप्ति, देवेंद्र सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें